फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 550 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाके के दौरान युवक से 1 किलो 550 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस रखने के आरोपी संजय कुमार पुत्र टेक राम निवासी बुलंग डाकघर सुधार को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर मुकद्दमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि शाम को गलू के पास लगाए गए नाके के दौरान घटासनी की ओर से आ रहे मोटर साइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो बाइक के पीछे रखे पिट्ठू से 1 किलो 550 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार करके बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। केस में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें