पुलिस रिमांड पर भेजे चरस तस्कर
मंडी। सदर थाना पुलिस ने 956 ग्राम चरस समेत धरे गए दो आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपियों के लिए तीन दिन रिमांड हासिल किया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को 10.30 बजे आईटीआई चौक मंडी में सदर पुलिस की एक टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक आल्टो कार कुल्लू से मंडी की ओर को आई। पुलिस टीम ने रोका और कार की तलाशी ली। इस दौरान कार में 956 ग्र्राम चरस बराम हुई। कार में सवार 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक आनंदपुर साहिब, पंजाब के रहने वाले हैं। मामले की तफ्तीश मुख्य आरक्षी रोहित कर रहे हैं। सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।