फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक अधिकारी की स्कूटी से तोड़फोड़, बैटरी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल जलाशय के निकट महिला बैंक अधिकारी की खड़ी स्कूटी के साथ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है और उसकी बैटरी भी चुरा ली है। महिला अधिकारी लोहड़ी के लिए अपने घर पालमपुर गई हुई थी। जब वह लौटीं और बैंक जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी स्कूटी लेने गई तो तोड़फोड़ का पता चला। महिला ने सुंदरनगर थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज करा दी है। जानकारी के अनुसार बैंक में कार्यरत महिला अधिकारी शिवाली पटियाल बीएसएल जलाशय के किनारे एक किराये के मकान में रहती है। लोहड़ी से पूर्व उसने रोजाना की तरह अपनी स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। जब वह पालमपुर से एक सप्ताह के अवकाश के बाद लौटीं तो पाया कि स्कूटी का अगला हिस्सा टूटा हुआ है और उसकी बैटरी भी चुरा ली गई है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में किसी बैटरी चोर गिरोह का भी हाथ हो सकता है। महिला ने इस मामले की जानकारी सुंदरनगर पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें