फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारड़ी में ट्रैक्टर के लुढ़कने से एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक/सुंदरनगर (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत हल्यातर के लोहारड़ी गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के लुढ़क जाने एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए हैं। चालक फरार बताया जा रहा है। घायलों में एक व्यक्ति की बाजू कटकर अलग हो गई है। इसके चलते उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने घरों को जा रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर लोहारड़ी गांव के पास सड़क से लुढ़क गया। इस हादसे में देवेंद्र कुमार पुत्र टीकम राम गांव मसरानी तहसील गोहर की मौत हो गई। हादसे में हितेश शर्मा पुत्र पुष्पराज गांव मझवाड, तहसील मंडी, मुरारी लाल पुत्र हुकम चंद जंजैहली और जीत राम पुत्र नानकु निवासी लोहारड़ी घायल हो गए हैं। इसमें हितेश शर्मा की बाजू कटकर अलग हो गई है।
विज्ञापन

हादसा होने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। यह हादसा जहां हुआ, वहां पर काफी अंधेरा पसरा हुआ था। ट्रैक्टर के खाई में गिरने की जोरदार आवाज सुनते ही ग्रामीण और पंचायत प्रधान रोशनलाल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ही 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचा दिया था। इस तरह से गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों की जान बचाई जा सकी। घायलों को पहले एंबुलेंस ने सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया लेकिन हितेश को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
...............
टारिंग के काम में लगे थे सभी
दुर्घटना में घायल सभी डुलग से बनौण सड़क की टारिंग में लगे हुए थे। मुरारी लाल को मामूली चोटें आई हैं तथा लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। जीत राम को थोड़ी चोट आई है, वह लोहारड़ी का ही रहने वाला है। उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। चालक कुशाल शर्मा गांव टिक्कर का रहने वाला है, वह मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें