फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे को अगवा करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। पुलिस थाना करसोग में एक महिला ने अपने भांजे के लापता होने का मामला दर्ज करवाया है। उसने संदेह जताया है कि किसी ने उसके भांजे को अगवा कर दिया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि 17 जनवरी को उसकी बहन का बेटा स्कूल के लिए गया था, परंतु घर वापस नहीं आया। उसे रिश्तेदारी में सभी जगह ढूंढा परंतु कहीं नहीं मिला। महिला को संदेह है कि कोई व्यक्ति बहन के बेटे को भगा ले गया है। पुलिस ने शिकायत पर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। उधर मामले की पुष्टि डीएसपी अरुण मोदी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें