फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्हनू में कार खाई में गिरी चालक सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की सिल्हनू पंचायत के सिल्हनू गांव में एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। शुक्रवार करीब पांच बजे हुए हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान चालक रणजीत सिंह, शारदा देवी, बुद्धि सिंह, बाल्की और पार्वती के रूप में हुई है। वहीं एक छोटे बच्चे कार्तिक को भी चोटें आई हैं। सभी घायल कोट गांव के रहने वाले हैं। गोहर पुलिस ने सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ मनोज वालिया ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर एक ही परिवार के सभी लोग कोट से भारमूठ गांव जा रहे थे। इस दौरान कार सिल्हनू के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। क्षेत्र में हादसा होने से अफरा तफरी मच गई। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी घायलों को नागरिक चिकित्सालय गोहर में भर्ती किया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। गंभीर रूप से घायल बाल्की और शारदा को प्रशासन ने 2-2 हजार रुपये की फौरी तौर पर राहत प्रदान की है। अस्पताल के डॉ. ललित गौतम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें