फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट के साथ सेल्फी वायरल करने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मंडी। विस क्षेत्र नाचन में पोस्टल बैलेट के साथ सेल्फी लेकर वायरल करने वाले कला अध्यापक को प्रारंभिक शिक्षा मंडी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। शिक्षक को 15 दिन के भीतर विभाग को जवाब देना होगा। नाचन विस क्षेत्र में दो नवंबर को एक शिक्षक ने पोस्टल बैलेट से मत डालने के दौरान सेल्फी लेकर मित्र से इसे साझा कर लिया था। बाद में यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर सहायक निर्वाचन अधिकारी गोहर ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी को भी सूचना प्रेषित कर दी थी। इसके बाद अब विभाग ने कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी केडी शर्मा ने कहा कि सहायक निर्वाचन अधिकारी गोहर से मामले के बारे में सूचना मिली है। शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन के भीतर शिक्षक को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें