फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ह पुलिस ने पकड़ी 11 लीटर देशी शराब

विज्ञापन
wine
विज्ञापन
नेरचौक(मंडी)। बल्ह पुलिस ने एक अभियान के तहत कुम्मी से 2 लीटर, गलमा से 4 लीटर कोटलू से 5 लीटर देसी शराब बरामद की है। एसएचओ चांद किशोर की अगुवाई में टीम ने प्रेमी चिकन कॉर्नर के मालिक प्रेम सिंह कुम्मी से 2 लीटर देसी शराब बरामद की। वहीं, गलमा में नरोत्तम राम की दुकान से 4 लीटर और कोटलू में एक सब्जी की दुकान से गिरधारी लाल के पास से 5 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने इन सब पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मंडी हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है तथा इस अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें