सरकाघाट (मंडी)। बकारटा सड़क पर एक कार हादसे में तीन लोग हो गए हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त अध्यापक प्रकाश चंद सरकाघाट से अपने घर बकारटा आ रहा था। उनके साथ उनका पोता और बहू भी बैठे थे। जब कार गांव के पास पहुंची तो कार चला रहे प्रकाश ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और कार समेत सभी खाई में जा गिरे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल वर्मा के अनुसार तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। तीनों को ऑब्जरवेशन के लिए अस्पताल में दाखिल किया है। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।