धर्मपुर (मंडी)। ट्यूशन जा रही स्कूली छात्रा को अश्लील इशारे करने वाले जेसीबी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार सरकाघाट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी थी। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। सोमवार को जेसीबी ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया। अब 22 अगस्त को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की। संवाद