फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर थाना में मारपीट के चार मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में मारपीट के चार मामले दर्ज किए गए हैं। थाना सुंदरनगर में दर्ज प्राथमिकी में जगदीश कुमार निवासी बरोटी ने कहा कि सोहन लाल ने रास्ता रोककर डंडे से पिटाई की। दूसरे मामले में नैन सिंह (55) निवासी घुराना डाकघर जांबला ने कहा कि उसकी पत्नी ने उसका रास्ता रोका और उसकी पिटाई की। तीसरे मामले में माया देवी निवासी साई डाकघर जुगाहन ने शिकायत दर्ज करवाई कि मनोज कुमार और अन्य ने उसका रास्ता रोक मारपीट की। चौथे मामले में मनोज कुमार निवासी जुगाहन ने शिकायत दर्ज करवाई कि माया देवी और उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की भी धमकी दी। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने चारों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें