धर्मपुर (मंडी)। थाना धर्मपुर के अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जेसीबी चालक पर अश्लील इशारे करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह हर रोज गांव में ट्यूशन के लिए जाती है। चार अगस्त को करीब साढे़ 10 बजे अपने घर से पैदल ही ट्यूशन के लिए जा रही थी। ग्रोडु मोड़ के पास पहुंची तो धर्मपुर की तरफ से एक जेसीबी चालक आया और बैठने के लिए कहने लगा। चालक जेसीबी में बैठने के लिए अश्लील इशारे करता रहा। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद