फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्मी में व्यक्ति से 53 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान बल्ह क्षेत्र के कुम्मी गांव में एक व्यक्ति से 53 पेटी अवैध अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम प्रभारी राजेश कुमार शुक्रवार को बल्ह क्षेत्र के कुम्मी गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति दुकान पर अवैध शराब का कारोबार करता है। पुलिस टीम ने दबिश देकर अंग्रेजी और देसी शराब की 53 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कुम्मी निवासी बॉबी पुत्र विष्णु के रूप में हुई है। एसएचओ बल्ह राजेश ठाकुर ने पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें