फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर के रोपड़ी में ढांक में गिरने से वृद्व की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बायला में सोमवार रात प्राथमिक पाठशाला रोपड़ी के साथ लगते रास्ते पर एक व्यक्ति की गहरी ढांक में गिर जाने से मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ व्यक्ति घर लौट रहा था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। किसी ने उसे ढांक में खून से लथपथ अवस्था में पाया। इसके उपरांत उन्होंने पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलाल (64) पुत्र दुगल राम निवासी गांव डोग डाकघर जड़ोल सोमवार देर शाम को घर वापस लौट रहा था। जब वह रोपड़ी के पास पहुंचा को अंधेरे में गहरी ढांक में गिर गया। सुबह उसके ढांक में गिरे होने की बात पता चली। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें