मंडी। पुलिस ने पधर थाना के तहत नेरी गांव में एक व्यक्ति के घर से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को कमांद पुलिस का दल नेरी गांव में गश्त पर था। इस दौरान सूचना के आधार पर नेरी गांव में एक पूर्ण चंद (46) के घर पर छापा मारा।
इस दौरान अवैध रूप से रखी शराब की 39 बोतल बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। संवाद