फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में आज माकपा करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। गोपालपुर खंड के बैंजी गांव में कॉलेज छात्रा सिया की निर्मम हत्या की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कड़ी निंदा की है और हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को सरकाघाट में प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी सचिव भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल और बेटी के घर जाकर शोक व्यक्त किया। इनमें पार्टी नेता और अधिवक्ता सुरेश शर्मा, दिनेश ठाकुर, करतार सिंह चौहान, एसएफआई के जिला प्रधान ऋत्विक कुमार, ज्ञान विज्ञान समिति की सुनीता पटियाल आदि शामिल हुए। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति ने यह निर्मम हत्या की है उसकी निष्पक्षता से जांच की जाए। इसके पीछे किसी और व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें