फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश की सुविधाओं में विस्तार करें गोसदन संचालक : एसडीएम

Thu, 18 Dec 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में बेसहारा गोवंश को सर्द मौसम में ठंड से बचाने के लिए सुविधाओं में विस्तार के निर्देश स्थानीय प्रशासन ने जारी किए हैं। उपमंडल में चल रहे गोसदनों में पशुचारे, पौष्टिक आहार की निगरानी के लिए अधिकारियों को भी फील्ड में जाकर व्यवस्था जांचने का आह्वान किया है। गोवंश के लिए पर्याप्त पीने के पानी की उपलब्धता और स्वास्थ्य देखभाल के लिए भी पशु चिकित्सकों को आवश्यक हिदायत देकर एसडीएम मनीश चौधरी ने दो टूक कहा है कि व्यवस्था में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों और संचालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी। बुधवार को एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि भराडू गोसदन में औचक निरीक्षण कर यहां की सुविधाओं का जायजा लिया तो व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। गोसदन संचालक अजय ठाकुर, विजय जम्वाल ने बताया कि बेसहारा मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें