फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 3 नए मामले, एक बच्चा भी आया चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में बुधवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में एक 10 वर्षीय बच्चा भी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 332 सैंपल की जांच नेरचौक मेडिकल कॉलेज में की। रैट के 285 सैंपल में से 2 और आरटीपीसीआर के 47 सैंपल में से 1 सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमितों में जोगिंद्रनगर से 2 व मंडी से 1 मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। लोग कोरोना को हलके में ले रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि कोविड नियमों की कड़ाई से पालना करें। और जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई है वे शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में वैक्सीन लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें