सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत भांबला के आंबेडकर भवन बतैल में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज सेवी जीवन चड्ढा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। स्थानीय निवासी जालम सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार सुरेश और सतीश विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन में महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जीवन चड्ढा ने उपस्थित लोगों से समाज में पनप रहीं कुरीतियों से लड़ने, हिंदू समाज की एकता, स्वदेशी अपनाने और गुलाम मानसिकता से बाहर निकलने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता जालम सिंह ने जन समूह से कुटुंब, प्रबोधन नागरिक कर्तव्य बोध पर बल देने के साथ भारतीय मूल्यों व परंपराओं पर गर्व महसूस करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जीवन चड्ढा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सूबेदार सुरेश, सतीश, संयोजक कर्म सिंह, रवि राणा, सुरेश ठाकुर, दिनेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद