फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उपभोक्ता आयोग का एक साल का रिकाॅर्ड होगा समाप्त

Mon, 17 Aug 2026 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला उपभोक्ता आयोग मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और बिलासपुर का एक साल का रिकाॅर्ड एक माह के बाद समाप्त कर दिया जाएगा। जिला उपभोक्ता आयोग मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पिति और बिलासपुर के अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्या ने बताया कि मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पिति और बिलासपुर का साल 2018 का रिकाॅर्ड एक माह के बाद समाप्त कर दिया जाएगा। इस रिकाॅर्ड में एक जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक की निस्तारित की गई शिकायतों, इजराय याचिकाओं और अन्य याचिकाओं से संबंधित रिकार्ड शामिल है। इस बारे में सूचना जारी की गई है कि अगर किसी को इस रिकाॅर्ड में से कोई दस्तावेज हासिल करना हो तो वह नोटिस जारी होने से 30 दिन के भीतर निर्धारित फीस अदा करके आवेदन कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें