फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कांग्रेस का एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन

Thu, 09 Mar 2023 05:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि जब से मोदी के नेतृत्व में सरकार सत्ता में आई है, तब से केवल उद्योगपति मित्रों का ही कल्याण हुआ है। उन्होंने एक भी किसान या आम आदमी का ऋण माफ नहीं किया है। उद्योगपति मित्रों का 72 हजार करोड़ से अधिक का ऋण माफ कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को अंबानी और अदाणी के हाथों बेचा जा रहा है। प्रधानमंत्री बैंकों और एलआईसी पर दबाव बना रहे हैं कि रेह अदाणी की कंपनियों के शेयरों को खरीदें, ताकि उसके घाटे को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएग। कांग्रेस हर मोर्चे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और जनता का पैसा किसी भी सूरत में उद्योगपति मित्रों के लिए लूटने नहीं देगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें