फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने घोंटा था लोकतंत्र का गला : राकेश जम्वाल

Thu, 16 May 2024 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन के नेता, सनातन विरोधी अपने वजूद और राजनीतिक अस्तित्व को बचाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं। लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कांग्रेस की नेता और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। उन्होंने देश की सभी संस्थाओं को प्रतिबंधित कर देशभक्तों को जेल में डाल दिया। आज कांग्रेस के मुंह से यह बात शोभा नहीं देती कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। लोकतंत्र को जेल में डालने का काम कांग्रेस ने ही किया है। देश की जनता लोकसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। राकेश जम्वाल ने कहा कि यह चुनाव देश के स्वाभिमान का है। 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें