फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चेक बाउंस की शिकायत समय से पहले दायर, खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। चेक बाउंस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-3 मंडी ने शिकायत समय से पहले दायर होने पर खारिज कर दी। हंस राज चंदेल ने 1.45 लाख रुपये का चेक बाउंस होने का मामला दायर किया था। अदालत ने पाया कि पांच फरवरी 2020 को कानूनी नोटिस भेजा गया और उसकी वास्तविक तामील की तारीख का कोई ट्रैकिंग रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया। ऐसे में नोटिस छह मार्च 2020 को तामील मानते हुए उसी दिन दायर शिकायत को समय से पहले माना गया। अदालत ने शिकायतकर्ता को कानून के अनुसार नई शिकायत दायर करने की छूट दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें