फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कॉलोनी वॉरियर्स ने विलेजर-11 को 21 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल पंजाब स्कूल ग्राउंड सुंदरनगर में महाशिवरात्रि क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को कॉलोनी वॉरियर्स ने विलेजर-11 को 21 रन से पराजित किया। मुकाबले में कॉलोनी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विलेजर-11 की टीम 13.5 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह कॉलोनी वॉरियर्स ने 21 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया।आयोजक ऋषभ शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जल्द ही क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें