सुंदरनगर में निर्माणाधीन बाईपास पर शुक्रवार को आपसी टक्कर में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। निर्माणाधीन सुंदरनगर बाईपास पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोग शार्टकट के चक्कर में बाईपास पर तेजरफ्तार से आवाजाही कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बाईपास पर दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुंदरनगर नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सुंदरनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सुंदरनगर बाईपास पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोहित कुमार (19) पुत्र शेर सिंह निवासी गांव मुंदडू तहसील बल्ह, आशीष कुमार (23) पुत्र रमेश चंद निवासी गांव मैहली डाकघर मैरामसीत तहसील सुंदरनगर और घनश्याम (19) पुत्र राजकुमार निवासी गांव ट्रोल तहसील बल्ह घायल हो गए। डीएसपी भारत भूषण ने बताया थाना सुंदरनगर में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।