फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वोल्वो बस और जीप में टक्कर

विज्ञापन
बासता में वोल्वो बस और जीप की हुई टक्कर। संवाद - फोटो : सोमवार शाम विरोध मार्च निकालते कांग्रेसजन। स्त्रोत: स्वयं
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात करीब 10 बजे बासता के पास वोल्वो बस और जीप की टक्कर हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है जबकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वोल्वो बस चालक यू-टर्न लेने के लिए बस को मोड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही जीप बस के बीच जा टकराई। टक्कर के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि, बाद में वाहनों को दूसरी ओर से निकाला गया और यातायात को सुचारु किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करवाया गया। एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें