फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगणा में कॉलेज, अशला में खुलेगी उपतहसील : जयराम

विज्ञापन
करसोग में आयोजित कार्यक्रम में जनता का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करसोग क्षेत्र की जनता को 90 करोड़ की 33 विकासात्मक परियोजनाएं दीं। सीएम ने पांगणा में राजकीय महाविद्यालय तथा अशला में उपतहसील खोलने की घोषणा की। प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने क्षेत्र को कई तोहफे दिए।
विज्ञापन

उन्होंने डिग्री कॉलेज करसोग में एमए इतिहास और एमएससी की कक्षाएं आरंभ करने की भी घोषणा की। धार में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पशु औषधालय तत्तापानी को पशु चिकित्सा अस्पताल में स्तरोन्नत करने, शंश और पोखी में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने और खान्योल बगड़ा में वन निरीक्षण कुटीर के निर्माण की घोषणा की।
इन योजनाओं का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत शाहोट और मेहंदी में चेरा खड्ड से धमून उठाऊ जलापूर्ति योजना, ईमला-बिमला खड्ड के तटीकरण, सरोटा-कलाशन जलापूर्ति योजना के जीर्णोद्धार कार्य का उदघाटन किया। ग्राम पंचायत सेरी में जुआ-पोगली-सेरी जलापूर्ति योजना के जीर्णोद्धार, सरौर खड्ड चुराग और तत्तापानी क्षेत्र के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, माहूंनाग की बस्तियों के लिए निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कंडा-टकरोल में जलापूर्ति योजना, बिथारी खड्ड से पांगणा के लिए जलापूर्ति योजना, खील में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तथा चुराग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन किया। करसोग में निर्मित बस अड्डा, बगशाड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तुमन पुल, तत्तापानी स्कूल में निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन, सेरी बंगलो स्कूल में निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, नागरिक चिकित्सालय करसोग में पीएसए प्लांट का लोकार्पण किया। पंचायती राज विभाग का हाल तथा हेल्थ क्लीनिक पांगणा का भी शुभारंभ किया।
..
इनका किया शिलान्यास
करसोग और समीप के क्षेत्रों में जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्य, ग्राम पंचायत सनारली और दछैन में सनारली गांव के लिए जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत शाकरा के शाकरा गांव के लिए सतलुज नदी से उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत मैंढी के गरियाला में पपरोल खड्ड के स्रोत सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। काओ खड्ड से डबरोट, भनेड़ा के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, पुलिस थाना करसोग, तेबन स्कूल की विज्ञान प्रयोगशाला, करसोग, अधिशासी अभियंता के आवास आदि कार्यों की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें