संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्ररगर(मंडी)। दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर में चल रहे कार्यक्रम में वीरवार को विद्यार्थियों के बनाए विज्ञान मॉडल और कला चार्टों की प्रदर्शनी लगाई गई।
इसमें पहली से जमा दो के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य ओपी ठाकुर ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके बनाए मॉडलों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर जमा दो के विद्यार्थी देवांश शर्मा ने पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा पर आधारित मॉडल, कृष व ऋषिका शर्मा ने पन बिजली विषय पर मॉडल, दसवीं की मान्यता ने मनुष्य हृदय पर चार्ट, नौवीं के ध्रुव ने सपनों का गांव विषय पर मॉडल, नौवीं के आशीष ने घर की सुंदरता, जमा दो की आंचल ने मनुष्य के अंगों पर चार्ट, तीसरी कक्षा की अर्शिया ने स्पेस स्टेशन मॉडल, तीसरी कक्षा के कैरव ने पर्यावरण शिक्षा पर व रेयान शर्मा सहित पांचवीं के विशांतक, चौथी कक्षा के सर्वज्ञ, नौवीं के उज्ज्वल, नौवीं की वृतांशी, आठवीं की कारवी ने अपने मॉडल व चार्ट प्रदर्शित किए। दूसरी कक्षा के स्वास्तिक, वृशांक, चौथी के नायरा, उत्कर्ष राणा, शुभ्रा ठाकुर, पांचवीं के दिग्गज शौर्या, सातवीं की श्रीयांशी भारद्वाज व अर्शिया, आठवीं के कार्तिक व अरनव के प्रयास भी सराहनीय रहे।
प्रधानाचार्य बताया कि 18 दिसंबर को स्कूल में होने वाले सालाना समारोह में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि व कमलेश सूद पत्नी स्व. कल्याण चंद सूद विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे।