फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कड़ी सुरक्षा के बीच करवाया शहर का भ्रमण

विज्ञापन
मंडी में प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए म​स्जिद के पास सकोडी चौक मुस्तैद पुलिस जवान।
विज्ञापन
मंडी। मंडी में हिंदू संगठनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की कॉल पर शनिवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान और क्यूआरटी मुस्तैद रहे। शिमला में मस्जिद विवाद के दौरान सुरक्षा में हुई चूक को देखते हुए जेल रोड़ समेत मुख्य चौराहों पर पुलिस और क्यूआरटी के जवान तैनात रहे। जेल रोड़ व मंंगवाईं स्थित मस्जिद के पास भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। आईबी, सीआईडी समेत अन्य सरकारी एजेंसियों ने भी घटनाक्रम पर पूरी नजर रखी।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के लोगों ने पहले ही प्रशासन से शांतिपूर्ण प्रर्दशन की बात कही थी। इसके बावजूद पुलिस और अन्य एजेंसियों के जवान भ्रमण यात्रा के दौरान आगे-पीछे मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में ही हिंदू संगठनों के लोगों ने देवभूमि संघर्ष समिति से जुड़े महंतों को गलियों में लेजाकर विशेष समुदाय के लोगों को किराये पर दी दुकानें दिखाईं। हालांकि, विशेष समुदाय के लोगों ने भ्रमण यात्रा की भनक लगते ही शनिवार को सभी दुकानें बंद रखी थीं। इस पर महंतों ने लोगों से अपील की कि वे चंद पैसों की खातिर बिना पंजीकरण के यहां आ आकर महंगे दामों पर विशेष समुदाय के लोगों को दुकानें और किराये पर मकान न दें। ये लोग देवभूमि की शांति को भंग कर रहे हैं। उन्हें विदेशों से फंडिंग हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवासी के रूप में चाहे कोई संत ही क्यों न आ रहा हो, लेकिन उसे भी पंजीकरण के बाद ही यहां रहने दिया जाना चाहिए। जो बिना पंजीकरण के यहां आकर रह रहा है वह चाहे हिंदू ही क्यों न हो, वह भी हमारा विरोधी है।

चंद पैसों के लालच में किराये पर न दें दुकानें और मकान
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे चंद पैसों के लालच में महंगी दरों पर इन्हें दुकानें देना बंद करें नहीं तो भविष्य के जम्मू कश्मीर और केरल की तरह यहां के लोगों को भी गंभीर हालातों का सामना करना पड़ेगा। श्रीश्री 1008 महंत श्री राजेंद्र गिरी महाराज बिलासपुर ने कहा कि आएसएस के बैनर तले देवभूमि संघर्ष समिति बहुत पहले बनाई गई थी। समिति का मकसद देव संस्कृति को बचाना है। जब-जब भी देश में आफत आई है देवभूमि संघर्ष समिति सबसे आगे आवाज उठाती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें