फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक अस्पताल से नगर परिषद का कूड़ा उठाने से इनकार

विज्ञापन
City council refuses to pick up garbage from Nerchowk hospital
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज से नगर परिषद नेरचौक ने कूड़ा उठाना बंद कर दिया है। रोजाना डेढ़ टन से अधिक कूड़ा निकलने का हवाला देते हुए नगर परिषद ने मेडिकल कालेज प्रबंधन को कूड़े का खुद निष्पादन करने का इंतजाम करने के फरमान जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उधर कूड़ा न उठना से अस्पताल परिसर में गंदगी पसर रही है। मेडिकल कालेज में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यहां करीब पांच हजार से अधिक स्टाफ, प्रशिक्षु और रोगी हैं। होस्टल, मैस, रेजिडेंस आदि से निकलने वाला कूड़े को ठिकाने न लगने से अस्पताल प्रबंधन भी परेशानी में है। हालांकि मेडिकल वेस्ट का निष्पादन नियमानुसार किया जा रहा है। लेकिन बाकी कूड़े का निष्पादन न होने से अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
नगर परिषद का तर्क
नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष शालिनी राणा का कहना है कि नेरचौक में रोजाना ढाई टन कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। इसमें से डेढ़ टन से अधिक कूड़ा मात्र लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज का होता है। पहले ही अस्पताल प्रबंधन को बताया था कि कूड़ा छह 6 महीनों तक ही उठाया जाएगा। निष्पादन के लिए अस्पताल प्रबंधन अपना इंतजाम कर ले। बार-बार पत्राचार करने के बाद भी उनकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं आया, इसलिए कूड़ा उठाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

वार्ता हुई है, उठाया जाएगा कूड़ा
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज की एमएस दीपाली शर्मा से बात हुई है। समस्या का समाधान निकाला जा रहा है। फिलहाल वीरवार से कूड़ा उठाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन को कूड़ा निष्पादन की व्यवस्था करनी होगी। क्योंकि एक सीमा तक ही कूड़ा उठाए जाने की नगर परिषद की क्षमता है।
विज्ञापन

स्मृतिका नेगी, ईओ, नगर परिषद नेरचौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें