मनरेगा एवं निर्माण मजदूर यूनियन राज्य कमेटी की बैठक
- फोटो : संवाद
सीटू से सबंधित मनरेगा एवं निर्माण मजदूर यूनियन राज्य कमेटी की बैठक कामरेड तारा चंद भवन मंडी में राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सीटू राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष तौर पर शामिल हुए। सीटू से सबंधित निर्माण मजदूर फेडरेशन के राज्य महासचिव भूपेंद्र सिंह ने बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में दर्जनों फोरलेन, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, रेलवे लाइन व हाइडल प्रोजेक्ट बन रहे हैं लेकिन इनमें कंपनियों की ओर से हिमाचल सरकार के शर्तों के अनुसार 80 प्रतिशत रोजगार हिमाचलियों को नहीं दिया जा रहा और श्रम कानूनों का उल्लंघन भी किया जा रहा है। बैठक में सरकार की शर्तों अनुसार अस्सी प्रतिशत रोजगार हिमाचल के मजदूरों को देने की मांग उठाई गई। बैठक में राजेश शर्मा, चमन लाल, रामचंद, मिलाप चंद, रंजन शर्मा, कुलदीप डोगरा, अमित कुमार, केवल कुमार, गोपेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।