मंडी। एसटीएफ टीम ने बल्ह क्षेत्र में एक युवक से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सोमवार को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान साहिल निवासी नेर डाकघर नेरचौक तहसील बल्ह जिला मंडी के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद