मंडी। 22 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार पंजाब निवासी व्यक्ति को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी पंजाब से चिट्टा लेकर आया था। पुलिस आरोपी के लोकल कनेक्शन को खंगाल रही है। बता दें कि सदर पुलिस ने बीते शुक्रवार को सौलीखड्ड स्थित होटल में ठहरे व्यक्ति को 22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। संवाद