फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेल स्पर्धाओं ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल प्रिपरेटरी मॉडल स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्य अभियंता केएस ठाकुर ने शिरकत की। प्रधानाचार्य मंजू वाशन ने कहा कि खेलकूद बच्चों की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान छड़ी दौड़, लक्ष्य फेंक, म्यूजिकल चेयर, स्वागत दौड़, मेंढ़क छलांग, पैर बांधकर दौड़, और थाली में गेंद ले जाना जैसी रोचक प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और दर्शकों को प्रभावित किया। विजेताओं में ईवा, कार्तिक, अनम, सुप्रिया, तानिस, तनिशा, सुनिधि, आयन और आरुध के नाम शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यकारी अभियंता गुलशन मान, नगर मंडल कुमकुम, प्रधानाचार्य डॉ. एमआर गौतम, प्रधानाचार्य एमएस नारंग, लप्रीत कौर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें