फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवी-देवताओं की मौजूदगी से छोटी काशी में रौनक बरकरार

Sun, 17 Mar 2024 02:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी अंतरराष्ट्रीय ​शत्रात्रि महोत्सव के समापन के बाद अपने स्थान की ओर देवलूओं के साथ जाते देवत
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन होने के बाद भी छोटी काशी में अभी भी रौनक कम नहीं हुई है। बड़ा देव कमरूनाग सहित अभी भी करीब एक दर्जन देवी-देवताओं की मौजूदगी से छोटी-काशी की रौनक बरकरार है। यह देवी-देवता अभी भी शहर के आसपास लोगों के घरों में जाकर दर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार को महोत्सव के अंतिम दिन चौहटा की जातर के बाद जिला प्रशासन ने सभी देवी-देवताओं को शगुन के तौर पर चादर और उनका नजराना देने के साथ विदा कर दिया है। मगर अभी भी छोटी काशी में कुछ देवी देवता मौजूद हैं, जो अपने श्रद्धालुओं के आग्रह पर उनके घरों में मेहमाननवाजी के लिए पहुंच रहे हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा अपने इष्ट कुल देवी देवताओं के विश्राम का इंतजार किया है।
बड़ा देव कमरूनाग, देव खुडीजल, आदि ब्रम्हा, हुरंग नारायण, देव पशाकोट सहित सिराज घाटी, चौहार घाटी सहित अन्य क्षेत्रों से आए देवी-देवता अपने भक्तों के घरों में पड़ाव डालते हुए करीब एक माह बाद अपने मूल स्थानों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


मंगवाई, सौली खड्ड और दूदर गांव में दिए दर्शन
बड़ा देव कमरूनाग शनिवार को मंगवाई, सौली खड्ड और दूदर गांव में पहुंचे और यहां पर कई भक्तों के घरों में ठहरे। इस दौरान इन लोगों की मन्नतों को सुना और इनके दुखों का निवारण किया। मंगवाई के देवराज शर्मा ने बताया कि बड़ा देव कुछ समय मंगवाई में बैठे, जहां देवलुओं की सेवा करने का उन्हें सौभाग्य मिला।

मेलों में उमड़ी खूब भीड़
इंदिरा मार्केट की छत पर सजा सरस मेला व पड्डल मैदान में सजे मेलों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपने पसंदीदा सामान की खरीदारी में जुट गए हैं। बता दें कि सात दिनों तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेला में लोग दुकानों में पहुंच कर सामान की जांच परख व मोल भाव करते है, बाद में मेला खत्म होने पर ही खरीदारी करते हैं। शिवरात्रि मेला में पहुंची चंबा की माला, सोलन से रूप कुमार, कांगड़ा के विक्रांत, रोशन लाल, ऊना की पदमा, शिवानी आदि ने बताया कि मेला खत्म होने पर दुकानों में लोग पहुंच रहे हैं और अच्छी खरीदारी हो रही है।

बाजार में लग रहा जाम
बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। वाहन चालकों को रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ रहा है। जिससे दूर दराज जाने वाले पर्यटकों को परेशानी हो रही है। हालांकि जाम से निपटने के लिए पुलिस जवान मुश्तैदी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें