फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छम्यार स्कूल की टीम बनी ऑलराउंड बेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हाल ही में राजकीय उच्च विद्यालय ढोलधार में आयोजित जैदेवी जोन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छम्यार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया है। प्रधानाचार्य चांद राम ने बताया कि छात्रा वर्ग में छम्यार स्कूल ने खो-खो प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा योग प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम अव्वल रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य ने इस शानदार सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षक गिरधारी लाल, समस्त स्टाफ सदस्यों और छात्र-खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें