बल्ह घाटी के चंडयाल में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता की विजेता चंडयाल टीम के खिलाड़ी ट्राफी के सा
नेरचौक (मंडी)। देव बाला कामेश्वर प्रबंधन समिति की ओर से चंडयाल में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर की 10 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मैच जोगिंद्रनगर और चंडयाल के बीच खेला गया। चंडयाल की टीम ने 18-25, 25-14 और 25-13 के अंतर से मैच जीत लिया। आयोजक धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता टीम को 11,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 7,000 रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। मुंशी सैनी ने समापन अवसर पर विजेता, उपविजेता टीम को सम्मानित किया। संवाद