धर्मपुर (मंडी)। थाना प्रभारी धर्मपुर विनोद ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खड्डों से अवैध खनन कर रहे पांच वाहनों के चालान काटे हैं। धर्मपुर की खड्डों में दिन-रात खनन जारी है। इसकी शिकायतें लगातार पुलिस, खनन व वन विभाग को मिल रही थीं। इस पर धर्मपुर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए पांच वाहनों के चालान काटे है। तीन वाहन मालिकों ने 20,900 रुपये जुर्माना जमा करवाया है। वहीं अभी दो वाहन चालकों ने जुर्माना अदा नहीं किया है। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।