फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में अतिक्रमण और बेतरतीब वाहन पार्किंग पर काटे चालान

विज्ञापन
एसडीएम रितिका जिंदल और सिटी चौकी इंजार्च मुनीश कुमार बाजार का निरीक्षण करते हुए। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। शहर में बेतरतीब ढंग से वाहनों की पार्किंग कर जाम की समस्या और दुकानों के आगे अतिक्रमण कर राहगीरों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वालों पर एसडीएम ने शिकंजा कसा।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस के साथ महामृत्युंजय से रामनगर और पुलघराट तक औचक निरीक्षण कर करीब 30 वाहनों के चालान काटे। सड़कों के दोनों ओर दोपहिया और चौपहिया वाहन बेतरतीब ढंग से लगे थे। इस कारण ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही थी। इससे राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो रहा था। बता दें कि मंडी शहर में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग और दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वालों की शिकायत प्रशासन के पास आ रही थी।
कई संस्थाएं भी इस समस्या के निदान के लिए मांग कर रही थी। इसे देखते हुए एसडीएस रितिका जिंदल ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इस तरह का निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस चौकी की नाक तले हो बेतरतीब पार्किंग
शहर के सभी वार्डों और गलियों में चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। जिससे जहां राहगीरों को परेशानी होती है। वहीं स्कूली बच्चों, विक्रेताओं व दुकानदारों को भी परेशान होना पड़ता है। सीटी चौकी के पास महाजन बाजार, चंद्रलोक गली, भूतनाथ गली, समखेतर, सुहड़ा, पैलेस, जेल रोड, पड्डल समेत दूसरे वार्डों की गलियों में दुकानदार दोपहिया, रेहड़ियां और चौपहिया वाहनों को पार्क कर जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विशेषकर महाजन बाजार में यह समस्या लंबे समय से है। चौकी के समीप होने के कारण बेतरतीब ढंग से पार्क किए वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। एसडीएम ने कहा कि शीघ्र ही शहर भर में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें