फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर 31 चालकों के चालान

Sat, 27 Jul 2024 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की है। हाईवे पर नाकांबदी कर पुलिस ने 31 वाहन चालकों के चालान काटे और लगभग 46 हजार जुर्माना वसूला। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि हाईवे पर तय स्पीड से ज्यादा वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर यह कार्रवाई पुलिस ने अमल में लाई है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों और रिहायशी इलाकों में अराजकता फैलाने वालों पर भी पुलिस का डंडा चला है। नशेड़ी तबके के लोग पुलिस ने खदेड़े और हुड़दंग और अराजकता फैलाने वालों के सात-सात हजार रुपये के चालान भी काटे। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें