फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिला में बनेंगे 42 नए मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में अब 42 नए मतदान केंद्र बनेंगे। जिले के समस्त विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के सुव्यवस्थिकरण को लेकर बुधवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की। इस दौरान मतदान केंद्रों से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। कुछ मतदान केंद्रों के भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्हें बदलने से जुड़े प्रस्ताव के बारे भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। मतदान केंद्रों में प्रदान की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं और उनमें सुधार के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। वर्तमान में जिला में 1123 मतदान केंद्रों के अतिरिक्त 42 नए मतदान केंद्र स्थापित के प्रस्ताव को भी प्रतिनिधियों के साथ साझा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार उषा चौहान, पवन राणा एवं इंद्र सिंह के अतिरिक्त जिला के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के कानूनगो (निवार्चन) उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें