फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क से लुढ़की कार, सभी सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के कुन्नू पुल के समीप मोड़ तंग होने के चलते बुधवार सुबह एक बेगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़कर एक पेड़ से अटककर हवा में लटक गई। जिससे वाहन में बैठे सभी सवार सुरक्षित बच गए। यदि वाहन पेड़ के साथ नहीं रूका होता तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। जानकारी के अनुसार बैगनार कार में बैठे सभी सवार टांडू मैगल से एक शादी समारोह में शामिल होने नारला जा रहे थे। ऐसे में कुन्नू पुल के समीप तंग मोड़ पर एक अन्य वाहन को पास देते हुए कार फिसलकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हालांकि किसी को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं पहुंची है। सभी लोग सुरक्षित वाहन से निकल आए हैं। हालांकि इस बारे किसी तरह का मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें