फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। पंडोल के समीप एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग सड़क पर गिर गए। इनमें से एक व्यक्ति की दाहिनी टांग की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कांगड़ा जिले के जमानाबाद के रहने वाले रजनीश कुमार (40) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया है कि गत 25 मार्च को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह संजय कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे पंडोल के पास पहुंचे तो वहां एक कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में संजय कुमार को गंभीर चोटें आईं और उनकी दाहिनी टांग की हड्डी टूट गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक टक्कर मारने वाले कार चालक की पहचान मातवर सिंह राणा निवासी लडभड़ोल तहसील के रूप में हुई है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें