फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: ट्रैफिक टनल औट में ट्रक से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Thu, 17 Jul 2025 01:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

औट ट्रैफिक टनल में किसी कारणवश जाम लग गया। इसी बीच सुंदरनगर नंबर की एक कार एक ट्रक के पीछे टकरा गई। 
विज्ञापन
ट्रैफिक टनल औट में ट्रक से टकराई कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक टनल औट में कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा बुधवार देर रात पेश आया।  जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात औट ट्रैफिक टनल में किसी कारणवश जाम लग गया। इसी बीच सुंदरनगर नंबर की एक कार एक ट्रक के पीछे टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना औट की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें