फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशा बांटने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पंचायत चुनाव में नशे और पैसे के प्रलोभन के खिलाफ हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई मंडी 10 से 30 मई तक जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी। समिति लोगों से अपील करेगी कि चुनाव के दौरान शराब और अन्य नशीले पदार्थ बांटने वाले उम्मीदवारों को वोट न दें। समिति के जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और पर्चे बांटकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए शराब, नशीले पदार्थ और पैसे बांटते हैं। ऐसे लोग समाज और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाते हैं। समिति ने लोगों से चुनाव के दौरान बांटी जाने वाली शराब और अन्य नशे का विरोध करने और ऐसे उम्मीदवारों का बहिष्कार करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें