फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोह में रोटरी क्लब ने 200 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, निशुल्क दवाइयां बांटी

विज्ञापन
पंडोह में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लेते लोग - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। रोटरी क्लब मंडी और सुंदरनगर के संयुक्त तत्वावधान में पंडोह के बग्लामुखी मंदिर परिसर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई।
विज्ञापन

रोटरी क्लब मंडी के अध्यक्ष मुनीष सूद ने बताया कि रोटरी क्लब समय-समय पर लोगों की सुविधा के लिए इस तरह के कैंप का आयोजन करता रहता है। शिविर में 4 बेसिक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। इसमें लोगों के टेस्ट निशुल्क किए गए। इसके साथ ही डेंटल कालेज सुंदरनगर से विशेषज्ञ दंत चिकित्सा वैन भी उपलब्ध रही। इसमें दांतों से संबंधित छोटे ऑपरेशन की किए गए। शिविर में मेडिकल कालेज नेरचौक और सुंदरनगर से 20 विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेे। इसमें आंखों, हड्डी, चर्म रोग आदि के बारे में नि:शुल्क परामर्श देने के साथ दवाइयां भी बांटी गई। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
इस मौके पर तांदी पंचायत की प्रधान अमरावती ठाकुर ने कैंप के लिए रोटरी क्लब का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी संस्था इस प्रकार के कैंप आयोजित करेगी। इससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा। उन्होंने भविष्य में पंचायत की तरफ से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें