फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समैला की स्वर्ण वाटिका के पास उगीं झाड़ियां

विज्ञापन
समैला पंचायत के लोहरडा में वन विभाग की निर्मित स्वर्ण वाटिका में उगी झाड़ियां। स्रोत जागरूक पाठ
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। समैला पंचायत के गांव लोहरडा में वन विभाग की निर्मित स्वर्ण वाटिका इन दिनों झाड़ियों में बदल गई है। वाटिका के समाने वाले भाग में कंटीली घास की झाड़ियां और पीछे की ओर पेड़ उगे हुए हैं। इससे यह स्वर्ण वाटिका कम जंगल ज्यादा लगने लगी है। स्वर्ण वाटिका का लोकार्पण पूर्व विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने 2021 में किया था। स्थानीय निवासी भाग सिंह, दीपक अत्री, अमर सिंह सहित अन्य लोगों ने वन विभाग से इसकी सफाई करने की मांग की है। बलद्वाड़ा वन परिक्षेत्र के अधिकारी अभिनव ठाकुर ने बताया कि यह मामला मामला ध्यान में है। वाटिका की शीघ्र सफाई करवाकर संवार दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें