फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एहन क्षेत्र में तीन माह बाद बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के दूरवर्ती इलाके एहन में तीन माह के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा दोबारा बहाल कर दी गई है। बस के खराब होने और सलापड़-तत्तापानी सड़क की खस्ताहालत के कारण यह सेवा लंबे समय से ठप पड़ी थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बस सेवा के शुरू होने से एहन, धवाल और सलापड़ पंचायतों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और बुजुर्गों ने राहत की सांस ली है। धवाल पंचायत के उपप्रधान देश राज, हंस राज और राजकुमार ने बताया कि बस सेवा बंद रहने से लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बस बहाली पर प्रशासन और निगम का आभार जताया। साथ ही मांग की कि सड़क की मरम्मत जल्द करवाई जाए जिससे भविष्य में परिवहन व्यवस्था दोबारा ठप न हो। सुंदरनगर बस अड्डा प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि यह बस 14 अगस्त को बहाल कर दी गई थी। बस प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुंदरनगर से एहन के लिए रवाना होती है और अगले दिन सुबह 9 बजे के बाद सुंदरनगर लौटती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें