फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन के सहारे लोकतंत्र को कुचलना चाहती है भाजपा : डॉ. ओंकार शाद

Thu, 29 Feb 2024 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के कामरेड तारा चन्द में लगी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में भाग लेते पदा्​धिकारी
विज्ञापन
मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मंडी जिला कमेटी की बैठक बुधवार को कामरेड तारा चंद भवन मंडी में राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश में तेजी से घटित हो रहे घटनाक्रम और विधायकों की कथित खरीद फरोख्त पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक बताया।
विज्ञापन


राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को धनतंत्र के सहारे कुचलना चाहती है। मंगलवार को हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के लिए धनतंत्र का दुरुपयोग हुआ है। यह लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा है। कांग्रेस के विधायकों द्वारा पाला बदलना भी जनता के साथ धोखा है। जनता ने भाजपा को हराकर कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, लेकिन अब उन्हीं कांग्रेस विधायकों ने जनादेश के खिलाफ काम करते हुए अपने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से भी धोखा किया है।
जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि माकपा जिला कमेटी ने जनता से आह्वान किया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एकजुटता बनाएं, ताकि बढ़ती तानाशाही पर रोक लग सके। माकपा ने मंडी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगली योजना तैयार की। इसमें 20 मार्च तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनरल बॉडी की बैठकें की जाएगी। बैठक में भूपेंद्र सिंह, महेंद्र राणा, राजेश शर्मा, सुरेश सरवाल, रविंद्र कुमार, वीना वैद्य, सुनीता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें