मंडी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने मंडी दौरे के दौरान जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के वशिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राकेश कपूर, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुशील चंद्र, पूर्व डीआईजी खेमचंद शर्मा तथा स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. एच.एल. कपूर से भी मुलाकात की। दुष्यंत कुमार गौतम ने समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन को राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सुझावों को भी गंभीरता से सुना। उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जय राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा तथा पूर्व मेयर वीरेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।